उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, SIT कर रही जांच

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर अंकिता को इंसाफ दिलाने की मांग तेज हो गई है। प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी केस को लेकर प्रदेशभर में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

कहीं यह बात

इस मामले में जब से वीआईपी की बात सामने आई है, सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर हैं और उस वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग कर रहे हैं।प्रदेशभर में अंकिता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर जन आक्रोश दिख रहा है। हर कूचे, हर गली, हर गांव और हर शहर में लोग हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पूरे प्रकरण पर अपनी बात रखी है। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड को ‘अत्यंत संवेदनशील और हृदय विदारक’ बताते हुए कहा है कि राज्य सरकार ने इस मामले में पहले दिन से सख्त और पारदर्शी रुख अपनाया है और आगे भी किसी भी स्तर की जांच से पीछे नहीं हटेगी। सीएम ने कहा इस मामले में आरोपियों को सजा सुनाई गई है। सरकार की ओर से सीबीआई जांच के लिए भी न्यायालय में अर्जी दी गई थी। पूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद अदालत ने तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मामले में कानून ने अपना काम किया।

हो रहीं जांच

रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भरोसा दिलाया कि वे अंकिता के माता पिता से इस पूरे मामले में बातचीत करेंगे और जो भी वो चाहेंगे। कानूनी रुप से आगे बढ़ाने का काम करेंगें। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “हमारे प्रभारी जी (दुष्यंत गौतम) ने पुलिस में सब वेरिफाई कर दिया। उन्होंने सबूत के साथ बता दिया कि वे 10 तारीख से लेकर 20 तारीख तक वे उत्तराखंड में ही नहीं थे। अगर उनके पास कुछ है तो वे भागे क्यों हैं? हम इसी मामले की जांच कर रहे हैं कि आखिर मामला क्या है? हमने जांच शुरू कर दी है। वे फोन बंद करके चुप बैठे हैं। मैं सुरेश राठौर से कहता हूं कि वे आएं और सबूत पेश करें।” इसके अलावा सीएम ने कहा कि हाल में सामने आए एक ऑडियो में कई लोगों के नाम लिए जा रहे हैं। इस ऑडियो की सत्यता की जांच के लिए एक बार फिर एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस उन सभी लोगों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है, जिनकी बातचीत या भूमिका का दावा ऑडियो में किया गया है।