उत्तराखंड: अंकिता भंडारी मामले पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा कदम, दी सीबीआई जांच की संस्तुति

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर अंकिता को इंसाफ दिलाने की मांग जारी है।

सीबीआई जांच की संस्तुति

इस मामले में जब से वीआईपी की बात सामने आई है, सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर हैं और उस वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग कर रहे हैं।प्रदेशभर में अंकिता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर जन आक्रोश दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संवेदनशील प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने की संस्तुति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि अंकिता के माता पिता से मिलने के बाद हमने अंकिता भंडारी मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की है।

कहीं यह बात

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “अंकिता भंडारी के पिता का सम्मान करते हुए हुए हमने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। हम बहन अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्पित हैं। अंकिता भंडारी जी के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कहा कोई अपराधी बचेगा नहीं।”