अल्मोड़ा: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व सैनिकों की हुई बैठक, अतिक्रमण, बंदरों व गुलदार के आतंक से निजात संबंधी रखें यह सुझाव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक आज 10 जनवरी 2026 को आयोजित हुई।

बैठक का आयोजन

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद‌ की मासिक बैठक आज 10 जनवरी को परिषद के कार्यालय नन्दा देवी में की गई। साथ ही बताया कि 15 जनवरी को धूमधाम से सेना दिवस मनाया जाएगा।
जिसमें सैनिकों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही निम्न बिन्दु रखे गए।

पूर्व सैनिकों की तरफ से कुछ सुझाव रखें गये

✅✅शहर से लेकर गांवों तक गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे निजात दिलाने की कार्यवाही वन विभाग की ओर से की जाए।
✅✅किन्नरों की मनमानी, इनका रेट नगर निगम तय करनी चाहिए और सार्वजनिक करनी चाहिए।
✅✅शहरों में बंदरों के आतंक से निजात दिलाई जानी चाहिए।
✅✅अल्मोड़ा नगर बाजार में दिन प्रतिदिन अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों का बाजार में चलना दुश्वार हो गया है। इस समस्या से निजात दिलाई जाए।

रहें मौजूद

इस मासिक बैठक में अध्यक्ष केशव दत्त पांडेय, पी.जी. गोस्वामी, रघुवीर सिह सांगा, नरेन्द्र कुमार, विनोद गिरी, सुरेन्द लाल टम्टा, मोहन जोशी, प्रकाश सिंह बोरा, कै. त्रिलोक सिंह, कै. महेंद्र सिंह, हरीश बिष्ट आदि समेत कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।