उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 14वीं नेशनल हैपकिडो चैंपियनशिप 2025-26 आयोजित हुई।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
जिसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हैपकिडो के साथ-साथ ट्रेडिशनल कुश्ती एवं मास रेसलिंग जैसी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की टीमों ने सक्रिय सहभागिता की, जिसमें उत्तर प्रदेश टीम का नेतृत्व क्षेत्र के विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाड़ा की हैपकिडो फेडरेशन के डायरेक्टर टीकम सिंह और टीम मैनेजर लेफ्टिनेंट विकास कुमार और उत्तराखंड टीम का नेतृत्व बलूनी पब्लिक स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज तल्ला मोटाढाक नजीबाबाद ने किया। प्रतियोगिता के सफल समापन पर खिलाड़ियों को बधाई दी।