उत्तराखंड में नदियों में हो रहे खनन को विषय बनाकर बांग्ला फीचर फिल्म तैयार की गई है।
फिल्म के पोस्टर का विमोचन
बीते कल रविवार को एक सादे समारोह में ‘खनन-23’ के पोस्टर का विमोचन किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गूलरभोज मार्ग स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में पोस्टर विमोचन के दौरान फिल्म का ट्रेलर भी स्क्रीन पर दिखाया गया। ‘खनन-23’ की शूटिंग तराई के शक्तिफार्म क्षेत्र सहित उत्तराखंड की विभिन्न लोकेशनों पर की गई है। बांग्ला भाषा में बनी यह फिल्म एक घंटा तीस मिनट की है।
फिल्म में अभिनय
इस फिल्म का निर्देशन प्रताप दत्ता ने किया है। इसमें पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध अभिनेता सुमित गांगुली खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि नायिका का किरदार बंगाल की कलाकार प्रियंका ने निभाया है।फिल्म में परिमल राय, सुमंत विश्वास, मनोज राय, संजय बाछाड़, विजय मंडल, रंजीत ढाली, रीता चक्रवर्ती, रेखा राय, राकेश सरकार सहित अन्य कलाकारों ने अभिनय किया है।