भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लंबे इंतजार के बाद नया अध्यक्ष मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल मंगलवार को भाजपा पार्टी के नए प्रमुख के रूप में 5 बार के विधायक नितिन नबीन के नाम का औपचारिक ऐलान किया गया है।
दी बधाई
वह इस पद पर आसीन होने वाले पार्टी के सबसे युवा नेता हैं। बता दें कि जेपी नड्डा के बाद 14 दिसंबर 2025 को नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब उनकी पूर्णकालिक ताजपोशी होगी। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी और राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी।