रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहर से समृद्ध बांगर घाटी को अब वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है।
तैयारी शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दिशा में घाटी के 16 गांवों के ग्रामीणों ने एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल की है। जिस पर’मंथन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी’ के नेतृत्व में स्थानीय लोग घाटी के सौंदर्य को निखारने, पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने और ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने में जुटे हैं। इस महाअभियान के तहत बांगर घाटी के 16 गांवों में पर्यटकों के ठहरने के लिए कुल 82 होमस्टे तैयार किए जा रहे हैं।
दी यह जानकारी
इस संबंध में सोसाइटी से जुड़े अरविंद सेमवाल ने इस मुहिम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बांगर घाटी प्राकृतिक और धार्मिक दोनों दृष्टियों से बेहद समृद्ध है। यहाँ बधानी ताल, तड़ाग ताल और पवित्र दूध गंगा जैसे खूबसूरत प्राकृतिक आकर्षण मौजूद हैं। इसके अलावा, आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा निर्मित ऐतिहासिक भगवान वासुदेव मंदिर इस क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है। इस पूरे अभियान को सफल बनाने के लिए 15 समर्पित युवाओं की एक टीम लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रही है।