उत्तराखंड: राजाजी टाइगर रिजर्व के पश्चिमी हिस्से में बढ़ेगा बाघों का कुनबा, भेजा जाएगा प्रस्ताव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के राजाजी टाइगर रिजर्व के पश्चिमी हिस्से में बाघों का कुनबा बढ़ेगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है।

भेजा जाएगा प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां कार्बेट टाइगर रिजर्व से पांच और बाघों को यहां लाने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इसके लिए वन विभाग राष्ट्रीेय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजने जा रहा है। वहां से अनुमति मिलने के बाद कार्बेट से राजाजी में बाघ पुनर्स्थापन के दृष्टिगत प्रोटोकाल तय किया जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद कार्बेट में बाघों का चयन किया जाएगा। वन विभाग के मुखिया प्रमुख मुख्य वन संरक्षक एवं राज्य के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक रंजन कुमार मिश्र के अनुसार राजाजी के पश्चिमी हिस्से में पांच और बाघ लाने की योजना है। इससे पहले वर्ष 2020 से लेकर वर्ष 2025 तक कार्बेट से इस क्षेत्र में तीन मादा और दो नर बाघ लाए गए थे।