उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा अपने अंतिम चरण पर है। ऐसे में लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को उमड़ रहें हैं।
फूलों से सजाया गया
इस मौके पर अब दिवाली पर्व के लिए बद्रीनाथ धाम को दस कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। वहीं केदारनाथ धाम को भी फूलों से सजाया गया है। बताया गया है कि साथ ही दीपावली पर्व के अवसर पर धामों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।