उत्तराखंड: UKPSC ने प्रवक्ता के 808 पदों पर ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की तिथि आगे बढ़ाई, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सूचित किया गया है कि विज्ञापन संख्याः: A-3/S-1/DR (L.I.C)/2025, दिनांक 30 दिसम्बर, 2025 के माध्यम से उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग ‘समूह-ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा-2025 के अंतर्गत रिक्त 808 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञापन की शर्तानुसार पात्र अभ्यर्थियों से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in पर दिनांक 31 दिसम्बर, 2025 से 20 जनवरी, 2026 तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये थे।

देखें वेबसाइट

उक्त विज्ञापन के अति महत्वपूर्ण निर्देश के बिन्दु सं0-10 के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20.01.2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुये अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में की गयी प्रविष्टियों में संशोधन / परिवर्तन (Edit/Correction) किये जाने हेतु केवल एक बार के लिए आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर Online Edit Window लिंक निम्नानुसार खोला जायेगा।