अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सुनी समस्याएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

जागरूकता अभियान

इसी क्रम में आज दिनांक 29.01.2026 को थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में थाना लमगड़ा में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष लमगड़ा द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज पिपली में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के दौरान उपस्थित ग्रामीणों/स्थानीय नागरिकों की पुलिस से संबंधित समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव गम्भीरता से सुने। जनता द्वारा उठाए गए विभिन्न समस्याओं को सुनकर मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया तथा अच्छे सुझावों को अमल में लाने हेतु बताया गया।

दी यह जानकारी

साथ ही चौकी प्रभारी मोरनौला नरेश कोहली द्वारा ग्राम नाटाडोल में जागरुकता चौपाल लगाकर ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड के संबंध मे विस्तृत जानकारियां देते हुए उनसे बचाव, डिजिटल अरेस्टिंग, नये आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम), नशे के दुष्प्रभावों, महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत यातायात नियमों के पालन करने तथा पुलिस के साथ सहयोग करने के संबंध में जागरूक किया गया। हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी देकर ग्रामीणों को जंगली जानवतरों से सावधान रहने जंगल क्षेत्र में अकेले ना जाने व अपने बच्चों को भी सुरक्षित रखने हेतु बताया गया।