देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके लाए हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज का समापन हो गया है।
भारत की शानदार जीत
इसके साथ ही इस सीरीज को भारत ने अपने नाम कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला भारतीय टीम ने 46 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में 4-1 से कब्जा किया। यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। जिसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रन बनाए। वहीं न्यूजीलैंड की टीम 225 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही भारत अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा 250 से अधिक रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है।