आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 09 फरवरी 2026 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन जोश, उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी तरह की नई जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन जिम्मेदारी मिलने के साथ ही आपको कई तरह की चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। जो काम कुछ दिनों से अधूरे थे वह पूरे होंगे। आपको जल्दबाजी में किसी भी तरह के निर्णय लेने में बचना होगा। किसी तरह के कानूनी मामलों मे आपको संभलकर रहना होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन शुभ और लाभकारी साबित होगा। आर्थिक मामलों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी आय के नए-नए स्त्रोंतों से अच्छा इनकम हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और संतान की तरफ से आज कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। जो लोग किसी तरह के बिजनेस से जुड़े हुए हैं उनको आज थोड़ा संभलकर खर्च करना होगा। लेन-देन के मामलों में आपको सभी तरह के पहलुओं पर विचार अवश्य ही करना होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। आपकी मुलाकात बहुत दिनों बाद किसी पुराने दोस्तों से होगी जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी। नई नौकरी और व्यापार में आपको बेहतर संतुलन बनाकर चलना होगा। किसी के साथ पार्टनरशिप में काम करने से पहले उसके सभी तरह के पहलुओं के बारे में अच्छी तरह से सोच-विचार अवश्य ही कर लेनी चाहिए। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो वह डूब सकता है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। पारिवारिक मामलों में आपको धैर्य और संतुलन बैठाकर चलना होगा‌। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं आज उनको इसका अवसर मिल सकता है‌। आपके लिए कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। जो लोग विदेशों से संबंधित कोई काम आदि करते हैं या फिर विदेश में रहते हुए शिक्षा हासिल करना चाह रहे हैं उनको कुछ अवसर मिल सकते हैं।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। आज कला और साहित्य में कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। नौकरी में आज स्थान परिवर्तन का योग भी बन रहा है। ऐसे में आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। जो लोग किसी व्यापार में हैं उनको कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है। इससे आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि को हासिल करने का मौका मिलेगा। आज धन संबंधी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपने जो काम सोचा था वह आज के दिन पूरा नहीं हो सकेगा, जिससे आपके मन में निराशा का भाव आ सकता है। लेकिन जो लोग बेरोजगार हैं उनके सामने कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको किसी पुराने परिचित से संपर्क स्थापित हो सकता है जिससे भविष्य में आपके लिए काफी लादायक सिद्ध होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दिन अच्छा, सुखद और लाभ से भरा हुआ हो सकता है। इस दौरान आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और अधूरे काम पूरे होंगे। किसी तरह की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। रिश्तेदारों व परिवार से खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विवाह के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। कामकाज के सिलसिले में ज्यादा भागदौड़ बनी रह सकती है। आपको अपनी रणनीति कामयाब होती हुई दिखेगी। जिससे कई तरह के अधूरे काम पूरे होंगे। ऐसे में आपको अपने आप पर भरोसा ज्यादा करना होगा न की किसी दूसरे पर। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कुछ नया करने को मिलेगा। जो किसी किसी के साथ मिलकर कोई पार्टनरशिप का काम करते हैं उनको काम-धंधे से अच्छा मुनाफा अर्जित करने का मौका मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। आज के दिन कुछ नया करने और सीखने को रहेगा। मन शांत और सकारात्मक रहेगा। जो लोग किसी काम के लिए किसी से धन उधार लेने बारे में सोच रहे हैं उनको निराशा मिल सकती है। ऐसे में आपको किसी पर जरूरत से ज्यादा सोचना नहीं चाहिए। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको कहीं दूसरी जगहों से नौकरी के लिए अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। लेन-देन में आपको किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करने से बचना होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ दिन शुभ और सफलताओं से भरा हुआ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। जो लोग किसी तरह प्रॉपर्टी में धन का निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं उनको थोड़ा संभलकर रहना होगा। आज के दिन आपको बेफिजूल के खर्चों से बचकर चलना होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज जोश, ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। आपके अंदर काम करने का जज्बा बरकरार रहेगा।‌ निवेश के लिए दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है जिससे वह किसी काम में आपकी मदद कर सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। किसी तरह की अच्छी खबर सुनने को आज मिल सकती है‌। जिससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आपको किसी पुराने धन की वापसी मिल सकती है जिससे काफी राहत मिलेगा। बैंक बैलेंस में इजाफे का दिन और अचानक धन लाभ हो सकता है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।