अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना परिसर में मेडिकल कैंप लगाने की मांग की गई है।
की यह मांग
इस संबंध में एसएसजे परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें बताया है कि परिसर में अधिकांश छात्र पर्वतीय क्षेत्रों के दूरस्थ गांवों से आते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, विशेषकर किसान परिवारों से संबंध रखते हैं। गांवों में स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने से छात्र समय पर स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते। मेडिकल कामों लगने से यह सुविधा उन्हें आसानी से मिलेगी। जिस पर मेडिकल कैंप लगाने की मांग की है।