आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 10 फरवरी 2026 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन सुख-सुविधाओं से भरा हुआ होगा। आय में लगातार इजाफा होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही बेहतर रहेगी। दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरा होगा जिससे आपको हर एक काम में अच्छी सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी में हैं और जॉब बदलना चाह रहे हैं उनकी यह इच्छा आज पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा‌। धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।‌ किसी पुराने उधार दिए गए धन की वापसी संभव है। कार्यक्षेत्र में आज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। जो लोग नौकरीपेशा है उनको आज के दिन कार्य के संबंध में छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। वहीं बिजनेस में आज के दिन अच्छा मौका मिल सकता है‌। जो काम के सिलसिले में कुछ नई योजना बना रखी है उनको कामयाबी मिलेगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। आज कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको घर से बाहर ज्यादा रहना पड़ सकता है। नए संपर्कों का लाभ आपको मिलेगा। लेकिन आज के दिन आपको अपनी वाणी को संभलकर बोलना होगा नहीं तो किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको एक साथ कई जगहों से अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में अच्छा लाभ और नई योजनाओं पर धन का निवेश हो सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी काम के सिलसिले में आपको घर से ज्यादा बाहर रहने की जरूरत होगी। आपको किसी तरह के लेन-देन से बचना होगा‌। परिवार में किसी तरह का मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है‌। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नये‌ लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है‌। इससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको अपने खर्चों को नियंत्रण में रखना होगा। किसी अनजान लोगों की बातों में आने से बचना होगा और लेन-देन ना करें। जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं उनको कोई बड़ा और अच्छा पद प्राप्त हो सकता है।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि को हासिल करने का मौका मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपके सभी काम अच्छे पूरे होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको किसी अधूरे और कठिन कामों में सहयोगियों का अच्छा साथ मिलेगा। आप घर पर किसी तरह की कोई नई चीज की खरीदारी कर सकते हैं। संतान की तरफ कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। धन लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर संतुलन स्थापित होगा। कार्यक्षेत्र में आपको नए-नए तरह के कार्य को करने और समझने का अवसर मिलेगा। निर्णय लेने में आपको बहुत ही समझदारी दिखानी होगी। नौकरी में लाभ मिलेगा। व्यापार में तरक्की मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज के दिन सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी। आपको आज जोखिम भरे कामों को करने से बचना होगा नहीं तो आपको तगड़ा नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको संभलकर चलने की जरूरत होगी। जिन लोगों ने किसी नौकरी के लिए इंटरव्‍यू दिया है आज उसका रिजल्ट आपके पक्ष में आ सकता है। जो लोग अवविवाहित है उनके लिए आज विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। धन‌ लाभ होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। आज स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। करियर, शिक्षा और कामकाज के मामले में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आपको नई योजनाओं पर काम शुरू करने का अवसर मिलेगा जिसमें आप बहुत कुछ अच्छा करने में आपको कामयाबी मिलेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक से लाभ मिल सकता है। किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई देगा। अगर आपने किसी को उधार धन दिया है तो उसके वापस मिलने की संभावना है।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ दिन शुभ और सफलताओं से भरा हुआ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। जिसमें आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये‌ लोगों से जुड़ाव होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नई योजनाएं सफल होंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज के दिन कुछ नया करेंगे जिससे जोश और उत्साह में वृद्धि होगी। आय में अच्छा इजाफा होगा क्योंकि आपको एक से ज्यादा स्त्रोतों से धन प्राप्ति के योग हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ा हुआ होगा। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उनको आज के दिन अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। दिन खुशनुमा रहेगा। मन प्रसन्न और जोश से भरपूर रहेगा। अचानक से धन लाभ के कुछ मौके बनेंगे जिसमें आपके बैंक बैलेंस में इजाफा देखने को मिलेगा। दिन काफी ऊर्जावान बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में आपके काम की प्रशंसा होगी। सेहत अच्छी रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी।