अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई एवं ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल का असामयिक निधन हो गया है।
शोक की लहर
जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका दिल्ली एम्स अस्पताल के उपचार चल रहा था। सतीश नैनवाल एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने गहरा दुख जताया है।