अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। अग्निवीर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और इस बार 25,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जा रही है।
भरें जाएंगे 25,000 से ज्यादा पद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के जरिए युवाओं को चार साल के लिए इंडियन आर्मी में सेवा करने का मौका मिलेगा, जहां उन्हें ट्रेनिंग, सैलरी और भविष्य के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट भी मिलेगा।
इस बार अग्निवीर भर्ती में कई कैटेगरी शामिल हैं, जैसे-
• जनरल ड्यूटी (GD)
• टेक्निकल
• क्लर्क / स्टोरकीपर टेक्निकल
• ट्रेड्समैन
• सोल्जर फार्मा
• सोल्जर टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट)
• महिला मिलिट्री पुलिस
यानी 10वीं-12वीं पास से लेकर टेक्निकल बैकग्राउंड वाले युवाओं के लिए अलग-अलग मौके हैं।
देखें वेबसाइट
इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। जो 1 अप्रैल 2026 तक चलेगी। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।