उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (एनईटी) आधारित पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही है।
दी यह जानकारी
इसके लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो रही है। जानकारी के अनुसार यह आज 17 फरवरी से मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह तक चलेगी। बताया कि इसमें ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस संबंध में विश्वविद्यालय के शोध एवं नवाचार निदेशालय के निदेशक प्रो. गिरिजा पांडे ने यह जानकारी दी है।