अल्मोड़ा ब्रेकिंग: नैनीताल और उत्तरकाशी के बाद अब अल्मोड़ा जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, सुरक्षाकर्मी अलर्ट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल और उत्तरकाशी के बाद अब अल्मोड़ा जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिससे हड़कंप मचा हुआ है।

इस धमकी भरे मेल से मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को एक ईमेल के माध्यम से यह धमकी मिली। इस मेल के बाद कोर्ट में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी हरबंस सिंह के नेतृत्व में बम स्कोट समेत पुलिस बल मौके पर पहुंची। कोर्ट परिसर के कोने-कोने की जांच की गई। साथ ही परिसर के आसपास भी गहन छानबीन की गई। लेकिन टीम को कुछ भी हाथ नहीं लगा। जिसके बाद कोर्ट प्रशासन समेत अधिवक्ताओं ने राहत की सांस ली।

अलर्ट रहने के निर्देश

इस संबंध में सीओ बीएस भंडारी ने बताया कि जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी का मेल आया है। इस पर टीम ने न्यायालय और परिसर की गहनता से छानबीन की। जो अफवाह निकली। कहीं भी कुछ नहीं मिला। मॉकड्रिल कर सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।