खुटानी-चाफी-धारी सड़क पर डामरीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। यह मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। जो करीब 17 किमी लंबी है।
लोगों को मिलेगी राहत
मिली जानकारी के अनुसार अब इस मार्ग के सुधारीकरण की उम्मीद जगी है। खुटानी-चाफी-धारी सड़क पर डामरीकरण कार्य जल्द शुरू होगा। जिसपर 9 करोड़ 37 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लोनिवि ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब डामरीकरण कार्य शुरू होने की खबर से क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।
दी यह जानकारी
इस संबंध में अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि यातायात कम से कम प्रभावित हो। टेंडर प्रक्रिया हो गई है। मार्च में कार्य शुरू कर दिया जाएगा।