अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्वर्गीय सी एल सेन मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का शानदार समापन आज दिनांक 19 फरवरी को हेमवती नंदन बहुगुणा इनडोर स्टेडियम शानदार समारोह के आयोजन के साथ हो गया है।
यह रहें मुख्य अतिथि
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोज तिवारी विधायक अल्मोड़ा, अति विशिष्ट अतिथि अजय वर्मा नगर निगम महापौर अल्मोड़ा की गरिमा मई उपस्थिति रही। समापन समारोह में अंडर 8, अंडर 9 अंडर 10 और अंडर 11 आयु वर्ग के पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी लक्ष्य सेन, चिराग़ सेन और ध्रुव रावत को भी सम्मानित किया गया।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
टूर्नामेंट में अंडर 8 ब्वॉयज में चैत्विक साह नैनीताल विजेता रेयांश उपाध्याय देहरादून उपविजेता , अंडर 9 बॉयज में नैतिक जोशी अल्मोड़ा विजेता और दिव्यांश मखलोगा देहरादून उप विजेता, अंडर 10 आयु वर्ग में नितांत गोपाल रावत अल्मोड़ा विजेता और आरयेश अग्रवाल देहरादून उप विजेता अंडर 11 आयु वर्ग में प्रनव वर्मा नैनीताल विजेता और कावयांश पंत पिथौरागढ़ उप विजेता रहे। वही बालिका वर्ग में अंडर 8 आयु वर्ग में निरनवी जोशी देहरादून विजेता और कीर्ति कांडपाल अल्मोड़ा उप विजेता, अंडर 10
आयु वर्ग में अदविका मेहर देहरादून विजेता और प्रियाशी गोस्वामी अल्मोड़ा उप विजेता तथा अंडर 11 आयु वर्ग में हिताक्षी सुयाल नैनीताल विजेता और अनुशवी सजवाण देहरादून उप विजेता रहे।
रहें उपस्थित
इस मौके पर समापन समारोह में मुख्य रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, रवि रौतेला, भूपेंद्र भोज गुड्डू, बी एस मनकोटी, डी के सेन, , सुरेश कर्नाटक, पूरन रौतेला, गोकुल सिंह मेहता, नंदन रावत, लक्ष्य के कोच योयो, रितेश बिष्ट, दीपक वर्मा, अमरनाथ रजवार, पी एस सांगा, अरुण बंग्याल आई डी बी आई बैंक के जोनल मैनेजर प्रणव मिश्रा, ब्रांच मैनेजर अल्मोड़ा अभिषेक सिंह, लियाकत अली, राकेश नेगी, स्मृति नगरकोटी, अनुपम नेगी, लोकेश नेगी, संजय नज़्जोंन, चंद्रशेखर कांडपाल, सौरभ रावत, वी के सिंह सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन जिला बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ संतोष बिष्ट ने किया।