आज 22 फरवरी 2026 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। घर- परिवार का वातावरण शांतिमय बना रहेगा। इस राशि के जिन लोगों का रेस्टोरेंट है, उनके सेल्स में वृद्धि होने की संभावना है। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे आपके प्रमोशन की बात भी चलेगी। किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल अच्छा बनेगा। आज आपको करियर में बड़ी सफलता हासिल होगी।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए आज शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। लोग आपके स्वभाव से प्रभावित होंगे, साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। आपको आर्थिक रूप में अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार वालो से किसी कार्य में सलाह लेंगे, सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी जो आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए अपना पूरा ख्याल रखें, जिससे काम में मन कम लगेगा। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए । आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे| आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। आज आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। आज स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे, इससे लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कारोबार से संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है, जिससे आपको बड़ा धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आप उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे। आज दोस्तों के साथ कोई समस्या शेयर करेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। आज आप कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार में सुख और धन की वृद्धि होगी। आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आपके जीवन में चली आ सभी परेशानियां दूर होंगी। कारोबारियों को नया इन्वेस्टर मिलेगा, जिससे उन्हें काफी फायदा होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस राशि के जो लोग फ्रीलांसर है, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से लाभ होगा। नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी, लेकिन यात्रा करते समय अपने समान का ध्यान जरूर रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगो को आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगों का कार्यस्थल पर कामकाज बहुत शानदार रहेगा। धन लाभ होगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। विवाह के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।