उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चंपावत में क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा टनकपुर के पर्यवेक्षण में एसओजी टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई है।
एक अभियुक्त गिरफ्तार
इसके तहत चंपावत चल्थी पुलिस व वनविभाग की टीम के साथ चल्थी क्षेत्र में सूचना संकलन कर संदिग्धों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चैकिंग के दौरान अभियुक्त ईश्वर राम उर्फ दीपक पुत्र लछराम उम्र 43 निवासी तल्ली खटोली चौकी चल्थी जिला चंपावत को एक गुलदार (तेंदुए) की खाल जिसकी लंबाई करीब 162cm के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन व 540 रुपए नगद भी बरामद किए गए हैं। जिसके बाद रेंज कार्यालय सुखीढांग में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।