उत्तराखंड: इस खास उद्देश्य से भारतीय सेना उत्तराखंड में स्थापित करेगी दो नये सामुदायिक रेडियो स्टेशन, प्रसारित होंगी यह जानकारियां

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में खास उद्देश्य के साथ भारतीय सेना उत्तराखंड में दो नये सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित करने जा रही है।

दो स्टेशन स्थापित

सैन्य छावनी क्षेत्रों में नागरिक और सैनिक संबंधों को नई मजबूती देने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में मध्य कमान के अलंकरण समारोह में दून पहुंचे सूर्य कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने जानकारी की। जिस पर उन्होंने बताया कि एक रेडियो स्टेशन कुमाऊं मंडल के रानीखेत और दूसरा गढ़वाल मंडल के लैंसडौन में स्थापित किया जाएगा। इन दोनों स्टेशनों के शुरू होने के बाद राज्य में सेना द्वारा संचालित सामुदायिक रेडियो स्टेशनों की संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी। वर्तमान में ज्योतिर्मठ, हर्षिल और पिथौरागढ़ में सामुदायिक रेडियो स्टेशन संचालित हैं।

किया जाएगा जागरूक

सेना अधिकारियों के अनुसार, इन रेडियो स्टेशनों के जरिये शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल साक्षरता, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रसारित की जाएंगी। साथ ही युवाओं में सैन्य सेवा के प्रति जागरूकता और प्रेरित किया जा सकेगा।