उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में जाम की समस्या से श्रद्धालु न हो परेशान, इसके लिए होगी यह सुविधा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा आगामी कुछ महीनों में शुरू होने वाली है। इसी बीच चारधाम यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी सामने आई है।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा में जाम की सूचना यात्रियों को व्हाट्सऐप पर मिलेगी। इसके साथ ही आपात स्थिति में यात्रा रोकने का समय तय करने का अधिकार कमिश्नर गढ़वाल को होगा। इस संबंध में यात्रा के लिए एसओपी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने यात्रा मार्ग पर पशुओं के पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक सप्ताह में इसकी प्रगति रिपोर्ट भी तलब की। उन्होंने कहा कि डीएम चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी सभी विभागों, एजेंसियों, स्टेक होल्डर्स के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाएं। पिछले सालों के अनुभवों, चुनौतियों की समीक्षा की जाए। भीड़ प्रबंधन के लिए व्यावहारिक प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रमुख स्थलों पर क्यूआर कोड अंकित किए जाएं, जिससे यात्रियों को संबंधित स्थान समेत आसपास की महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके।