अल्मोड़ा: स्प्रिंग डेल्स में स्कूली बच्चों के बीच पंहुचे एसएसपी, करियर को लेकर साझा किए आवश्यक टिप्स

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 28.02.2025 को एसएसपी चंद्रशेखर घोडके, द्वारा Spring Dales School Almora के छात्र-छात्राओं व स्कूली स्टॉफ को होली की बधाईयां दी गई।

दी होली की बधाईयां

इस मौके पर स्कूली बच्चों ने पुलिस कार्यालय में होली गीतों का मधुर गायन प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साह, उमंग एवं रंगोत्सव की भावना से सराबोर किया। एसएसपी अल्मोड़ा ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें मिष्ठान वितरित किया। साथ ही उपस्थित बच्चों व स्कूली स्टाफ को होली आपसी भाईचारे एवं सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए सौहार्दपूर्ण एवं जिम्मेदारी से होली मनाने का संदेश दिया साथ ही अपने परिवार व समाज को भी सुरक्षित त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया। एसएसपी अल्मोड़ा ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को आवश्यक टिप्स दिये।

रहें मौजूद

इस दौरान सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, प्रतिसार निरक्षक पुलिस लाइन अल्मोड़ा रमेश चन्द्र, निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़ (वाचक), प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा, निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंडारी, योगेश चन्द्र उपाध्याय, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, निरीक्षक एलआईयू  मनोज भारद्वाज, निरीक्षक देवेन्द्र नेगी, पीआरओ राहुल राठी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।