उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज होली पर कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम, बारिश के आसार या गर्मी दिखाएगी तेवर, जानें

मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह का बना रहेगा। होली पर मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी का अहसास होगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज बुधवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो 7 मार्च को 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब मौसम में होने वाले परिवर्तन का तापमान में कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। इसकी मुख्य वजह मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।