उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक विधि विज्ञान प्रयोगशाला (समूह-ख) परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया है
चयन परिणाम जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग ने इस परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम मेरिट क्रम में जारी कर दिया है। इस परीक्षा के अंतर्गत कुल 14 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है। जिसमें आयोग के अनुसार, ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक प्राक्षेपिका अनुभाग, भौतिक और वॉइस आइडेंटिफिकेशन अनुभाग, रसायन-विस्फोटक एवं विष अनुभाग, नारकोटिक्स एवं साइकोट्रॉपिक्स अनुभाग, जीव विज्ञान एवं डीएनए अनुभाग, कंप्यूटर फॉरेंसिक अनुभाग में दो-दो अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। सीरम विज्ञान एवं डीएनए अनुभाग तथा प्रलेख परीक्षण अनुभाग में एक-एक अभ्यर्थी का चयन किया गया है।