उत्तराखंड: द टिहरी लेक फेस्टिवल में आकर्षण का केंद्र बनी आइटीबीपी की यह प्रदर्शनी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के नई टिहरी में द टिहरी लेक फेस्टिवल आयोजित हो रहा है। जिसमें आइटीबीपी की 12वीं वाहिनी की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

राज्यपाल ने इस प्रदर्शनी का किया था अवलोकन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विभिन्न रोमांच देखने को मिल रहा है। जिसमें एक आइटीबीपी की 12वीं वाहिनी की प्रदर्शनी है। इस प्रदर्शनी में पहली बार लोगों को मशीन गन और मोर्टार जैसे हथियार नजदीक से देखे जा सकते हैं। यहां अबकी बार मशीनगन और मोर्टार जैसे हथियार भी प्रदर्शित किए गए हैं, जोकि भारी हथियार होते हैं। आइटीबीपी से जुड़े राजीव खरे और अन्य लोग यहां पर लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं। इसके अलावा पिछले वर्ष धराली में आई आपदा और आइटीबीपी के राहत कार्य की झलक भी प्रदर्शनी में दिखाई दे रही है। इस प्रदर्शनी के लिए मातली उत्तरकाशी से 22 जवान कोटी कालोनी टिहरी पहुंचे हैं।