अल्मोड़ा सफर करने वाले ध्यान दें: क्वारब बायपास पर भारी वाहनों की एंट्री बैन, सिर्फ छोटे वाहनों को छूट

अल्मोड़ा: क्वारब बायपास मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों और बस व भारी वाहन चालकों के लिए अहम खबर है। सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने इस मार्ग पर बसों और सभी प्रकार के बड़े/भारी वाहनों के आवागमन पर अग्रिम आदेशों तक पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

की यह अपील

फिलहाल इस मार्ग से केवल छोटे वाहनों को ही गुजरने की अनुमति दी गई है। जिला प्रशासन ने यह कदम यात्रियों और चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है। प्रशासन की ओर से भारी वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे क्वारब बायपास का उपयोग न करें और प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से ही आवाजाही करें। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और आदेशों का सख्ती से पालन कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।
​मार्ग की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क की स्थिति की नियमित समीक्षा की जाएगी और जैसे ही मार्ग भारी वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह सुरक्षित पाया जाएगा, बसों और बड़े वाहनों के संचालन को दोबारा शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा। तब तक प्रशासन ने सभी यात्रियों और चालकों से सहयोग की अपील की है।