अल्मोड़ा: जंगलों में बढ़ रही आग की घटनाएं चिंता का विषय, बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में इन दिनों जंगलों में घट रहीं आग की घटनाओं से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में मार्च महीने से ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं शुरू हो चुकी हैं, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है।

लोगों को किया अलर्ट

इस बार वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने आग को रोकने के लिए कड़ी निगरानी की व्यवस्था की है। विभाग ने कुरु स्टेशनों की संख्या बढ़ाई है और ग्रामीणों के साथ-साथ अन्य विभागों को भी अलर्ट किया है। इसके अलावा लोगों को भी अलर्ट और जागरूक किया जा रहा है।