उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सरकार ने एक खास पहल की शुरुआत करते हुए बड़ा कदम उठाया है। जिस पर सरकार ने हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया है।
सरकार का निर्णय
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इसके लिए प्रावधान किया गया है। बजट में हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम बनाने के प्रावधान को राज्य में खेल विकास के लिए अहम कदम माना जा रहा है। खेल मंत्री के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम के लिए लगभग 1.18 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी, जबकि इसके निर्माण के लिए 1 करोड़ 70 लाख रुपये तक की राशि का प्रावधान किया गया है। सरकार का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को खेलों के बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी।