उत्तराखंड: UKPSC की ओर से इस परीक्षा का परिणाम जारी, 27 अभ्यर्थी सफल घोषित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सचिवालय/उत्तराखंड लोक सेवा आयोग समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा)-2024 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा 27 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा तीन और चार सितंबर 2025 को हुई थी। लिखित में सफल घोषित अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर पर टंकण परीक्षा और कंप्यूटर के आधारभूत ज्ञान की परीक्षा 19 मई को आयोग के परीक्षा भवन में होगी। इस संबंध में सचिव अशोक कुमार पांडेय की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है। सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर परीक्षा में अनिवार्य रूप से पहुंचने की अपील की गई है।