आज 26 मार्च 2026 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन आपके लिए मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। काम के कारण आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है, लेकिन इसका फायदा भी मिलेगा और अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन किसी को उधार देने या लेने में सावधानी रखें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं और व्यापारियों को नई डील मिलने की संभावना है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे जिससे मन खुश रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा और सेहत भी ठीक रहेगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और कुछ लोगों को घूमने का मौका मिल सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। खासकर पैसों के मामलों में सतर्क रहें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मेहनत के दम पर आप अपने काम में सफलता पा सकते हैं। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपको सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा और कुछ नया करने का विचार भी आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पुरानी खोई चीज मिलने की संभावना है और निवेश से लाभ हो सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें, खासकर रिश्तों में। सेहत का ध्यान रखें और लापरवाही न करें। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अच्छे मौके मिल सकते हैं।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय में वृद्धि के संकेत हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, खासकर जीवनसाथी की किसी उपलब्धि से। बेरोजगार लोगों को नौकरी के अच्छे मौके मिल सकते हैं।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। आज आपको हर काम सोच-समझकर करना होगा। दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें। घर में खुशी का माहौल रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सेहत को नजरअंदाज न करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। समय-समय पर खुशखबरी मिल सकती है। अधूरे काम पूरे होंगे और किसी कानूनी मामले में सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी करने वालों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में नई डील से लाभ मिलेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। आज आप अपने शौक पूरे करने में समय बिता सकते हैं और कठिन काम भी आसानी से पूरे होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मन खुश रहेगा और लोगों का सहयोग मिलेगा। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा जिससे काम आसानी से बनेंगे। करियर में सफलता मिलेगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पार्टनरशिप में काम करने वालों को लाभ मिल सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज कुछ चिंता बढ़ सकती है। काम का दबाव अधिक रहेगा और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन पैसों के मामलों में सावधानी जरूरी है। किसी जरूरी फैसले में परिवार या सहयोगियों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आज का दिन बदलावों से भरा रहेगा। आय में वृद्धि हो सकती है, लेकिन नौकरी में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। दोस्तों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और दिन आनंद में बीतेगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिल सकता है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विवाह के योग बन रहे हैं।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। समय आपके पक्ष में रहेगा और निवेश से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। अतिरिक्त आय के स्रोत बन सकते हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और सेहत भी अच्छी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।