उत्तराखंड: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उत्तराखंड के विकास कार्यों को केंद्र सरकार से जबरदस्त रफ्तार मिलने वाली है। भारत सरकार द्वारा जारी SASCI (Special Assistance to States for Capital Investment) की नई गाइडलाइंस में उत्तराखंड को बड़ी आर्थिक राहत दी गई है।
दी इतनी आर्थिक सहायता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र ने इस बार ‘प्राइड ऑफ हिल्स’ नामक एक विशेष प्रावधान जोड़कर हिमालयी राज्यों के लिए खजाना खोल दिया है। केंद्र सरकार ने पर्वतीय राज्यों की विशिष्ट भौगोलिक चुनौतियों को समझते हुए इस विशेष श्रेणी के तहत अतिरिक्त वित्तीय सहायता का प्रावधान किया है। इसके तहत उत्तराखंड राज्य को 3,460 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन प्राप्त होगा। इसके अलावा 765 करोड़ रुपये की राशि ‘अनटाइड फंड्स’ के रूप में मिलेगी। इस फंड की खासियत यह है कि राज्य सरकार इसे अपनी प्राथमिकताओं और स्थानीय जरूरतों के अनुसार किसी भी महत्वपूर्ण योजना में खर्च कर सकेगी। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया है।