उत्तराखंड: श्रम कल्याण में उत्तराखंड का डंका: राज्य कर्मकार बोर्ड ‘स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड’ से हुआ सम्मानित

उत्तराखंड: उत्तराखंड के नाम शनिवार को एक और बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि दर्ज हुई है। नई दिल्ली में एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड को सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड को श्रम कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड’ (Skotch Gold Award) से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार राज्य द्वारा विकसित ‘श्रम उपकर संग्रह प्रबंधन प्रणाली’ के लिए प्रदान किया गया है। श्रम आयुक्त एवं सचिव प्रकाश चंद दुमका ने आईटी विशेषज्ञ दुर्गा चमोली के साथ यह सम्मान प्राप्त किया। वहीं भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने इसे अन्य राज्यों में भी लागू करने के लिए एक ‘मॉडल’ के रूप में अपनाया है। इस प्रणाली ने मैनुअल कार्यों को खत्म कर पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, जवाबदेह और डिजिटल बना दिया है।

दी बधाई

जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि को राज्य की डिजिटल क्रांति और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान दर्शाता है कि उत्तराखंड अब पुरानी मैनुअल प्रणालियों को छोड़कर आधुनिक और पारदर्शी डिजिटल व्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रहा है। श्रमिकों के कल्याण और उनके हकों की सुरक्षा के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।