मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में 30 और 31 मार्च को कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है। वहीं 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी या बारिश भी हो सकती है। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में छिटपुट स्थानों पर बहुत हल्की बारिश देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर बना रहेगा। अगले दो से तीन दिन तेज हवाओं, बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। प्रदेश में आज 31 मार्च के बीच उत्तराखंड में मौसम काफी सक्रिय रहेगा। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों (करीब 3000 मीटर से ऊपर) पर बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बादल, हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।