उत्तराखंड मौसम अपडेट: इन जिलों में भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज 09 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल को स्थिति सामान्य नहीं होगी। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। वहीं 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। आने वाले एक सप्ताह तक उत्तराखंड में मौसम अस्थिर बना रहेगा। विभाग ने 13 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट और ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश व बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।