उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026: दो हजार से ज्यादा वाहनों का बेड़ा तैयार, लॉटरी में अजय बधानी की बस को मिला ‘पहला नंबर’

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा अप्रैल माह से शुरू हो रहीं हैं। चारधाम पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए इस साल परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

भव्य कार्यक्रम का आयोजन

इसी क्रम में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने इस वर्ष यात्रा के लिए लगभग 2200 वाहनों को आरक्षित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को ऋषिकेश में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान 1875 बसों की रोटेशन लॉटरी निकाली गई, जिसमें पहली बस के संचालन का नंबर अजय बधानी को मिला है।
​लॉटरी प्रक्रिया के तहत पहली पाँच बसों का क्रम इस प्रकार रहा-
• ​अजय बधानी (जीएमसीसी कंपनी) – इस वर्ष यात्रा पर जाने वाली पहली बस।
• ​संदीप बिष्ट – दूसरी बस।
• ​लोकेश सेमवाल (टीजीएमओ) – तीसरी बस।
• ​आकाश धनै (टीजीएमओ) – चौथी बस।
• ​रामेंद्र सिंह नेगी (जीएमओयू) – पांचवीं बस।