उत्तराखंड: केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग की तिथि में बदलाव, अब इतने अप्रैल से होगी टिकटों की बुकिंग

उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इसी माह से शुरू हो रहीं हैं। वहीं केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर टिकटों की बुकिंग भी होनी है।

22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

जो पहले 11 अप्रैल से शुरू हो रहीं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेकिन अब 11 अप्रैल के बजाय यह टिकट बुकिंग 15 अप्रैल से शुरू होगी। पहले चरण में 15 जून तक की यात्रा के लिए टिकट उपलब्ध होंगे। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से कुल 8 कंपनियां उड़ानें संचालित करेंगी। व्यवस्थागत कारणों से बुकिंग की तिथि में यह बदलाव किया गया है, जिसकी पुष्टि यूकाडा (UCADA) के सीईओ आशीष चौहान ने की है। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे।

देखें वेबसाइट

श्रद्धालु IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से अपनी सीटें बुक कर सकेंगे। टिकट केवल IRCTC की वेबसाइट से ही बुक करें। किसी भी अन्य अनधिकृत वेबसाइट या व्यक्ति के झांसे में न आएं।