अल्मोड़ा: एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस का जन-जागरूकता अभियान लगातार जारी है।
दी यह जानकारी
इसी क्रम में लमगड़ा पुलिस ने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को आधुनिक अपराधों और सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोतियापाथर, नाटाडोल और शहरफाटक जैसे क्षेत्रों में ग्रामीणों को डिजिटल अरेस्टिंग, ओटीपी फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई। सचल न्यायालय टीम द्वारा ग्रामीणों को नए आपराधिक कानूनों और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के बारे में विस्तार से बताया गया।आपात स्थिति के लिए 112, साइबर ठगी के लिए 1930 और नशा मुक्ति सहायता के लिए 1933 (मानस हेल्पलाइन) की जानकारी साझा की गई।