UKPSC की ओर से अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर; इतने मई से शुरू होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अपर निजी सचिव (APS) परीक्षा-2024 के अंतर्गत मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित अभ्यर्थियों हेतु ‘अभिलेख सत्यापन’ का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

कार्यक्रम जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग द्वारा कुल 751 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है, जिनका सत्यापन कार्य 11 मई 2026 से 14 मई 2026 तक हरिद्वार स्थित परीक्षा भवन में किया जाएगा। अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया दो सत्रों (सुबह 10 बजे और दोपहर 2:30 बजे) में आयोजित की जाएगी।
• ​11 मई 2026 (सोमवार):  प्रथम सत्र (10 AM): रोल नंबर 100008 से 101437 (कुल 90 अभ्यर्थी)।
• ​द्वितीय सत्र (02:30 PM): रोल नंबर 101465 से 102213 (कुल 90 अभ्यर्थी)।
• ​12 मई 2026 (मंगलवार):  प्रथम सत्र (10 AM): रोल नंबर 102226 से शुरू (आगे की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध)।

देखें वेबसाइट

​आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर अभिलेख सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसके पद हेतु दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।
विस्तृत अनुक्रमांक सूची और चेकलिस्ट डाउनलोड करने के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर विजिट करें।