आज 11 अगस्त 2026 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज करियर और रोजगार के क्षेत्र में किस्मत आपका पूरा साथ देगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है, जबकि कार्यक्षेत्र में भी आपकी मेहनत रंग लाएगी। मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग या धन लाभ मिलने के योग हैं, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी अड़चन दूर करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद साबित होगी। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर खुल सकते हैं। धन लाभ होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आज का दिन खुशियों और संतोष से भरा रहेगा। आय के एक से अधिक स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों और ईश्वर की भक्ति में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। संतान के व्यवहार या भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन आपकी समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज व्यापार और करियर में बड़ा कदम उठाने का अवसर मिल सकता है। लंबे समय से रुकी हुई कोई डील या योजना आखिरकार पूरी होने की संभावना है। नए अवसर आपके सामने दस्तक देंगे और आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। संतान की पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी, जिससे परिवार में राहत का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें और बिना सोचे-समझे किसी को पैसा उधार देने से बचें।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज खर्चों पर नियंत्रण रखना आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। सुख-सुविधाओं और लाइफस्टाइल पर बढ़ता खर्च बजट बिगाड़ सकता है, इसलिए समझदारी से फैसले लें। किसी करीबी मित्र के साथ छोटी-सी बात पर मतभेद हो सकता है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, लेकिन किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आज आर्थिक मामलों में खुशखबरी मिलने की पूरी संभावना है। यात्रा लाभदायक रहेगी और आय में वृद्धि के नए रास्ते खुल सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए सरकारी कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी। आपकी मेहनत और लगन का पूरा फल मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार पूरे परिवार के चेहरे पर मुस्कान ले आएगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सफलता के संकेत हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन को सुकून मिलेगा। धन लाभ होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कठिन परिस्थितियों में भी आपका धैर्य आपको आगे बढ़ाएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज व्यापार और करियर में आपके प्रयास शानदार परिणाम दे सकते हैं। जिस काम को पूरी लगन से करेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना प्रबल रहेगी। परिवार में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होंगी और घर का वातावरण सुखद बनेगा। आपको सौंपी गई जिम्मेदारियां आप बखूबी निभाएंगे। माता-पिता की सलाह आपके लिए सफलता का मार्ग खोल सकती है। विरोधियों की बातों में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन से जुड़ी कोई छोटी परेशानी या अचानक खर्च सामने आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और खानपान पर विशेष ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम आपको हर परिस्थिति में मजबूत बनाए रखेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज सफलता आपकी ओर तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है। व्यापार में लाभ होगा और नए लोगों से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है। कोई सरप्राइज उपहार या सुखद समाचार आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होने से राहत मिलेगी। नौकरी बदलने या नई नौकरी मिलने के अवसर भी बन सकते हैं।दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज का दिन धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत अंत में सफलता दिलाएगी। पुराने लेन-देन थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके रुके हुए कामों को पूरा कराने में मदद करेगा। वरिष्ठ लोगों से बातचीत करते समय संयम रखें। नई योजनाओं पर किया गया प्रयास सफल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज व्यापार और करियर में प्रगति के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी या अवसर हाथ लग सकता है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगा। दूसरों के विवादों से दूरी बनाए रखें और अपने काम पर पूरा ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए नई चीजें सीखने और आगे बढ़ने का बेहतरीन समय है। पिता के साथ बातचीत में सम्मान और संयम बनाए रखें। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को मनचाही खबर मिलने की संभावना है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपके नए सपनों को उड़ान मिलने का समय है। घर, जमीन या संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और सहयोग बढ़ेगा। परिवार में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होने से घर का माहौल सुखद रहेगा। मां के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर सार्थक चर्चा हो सकती है। यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में लाभ मिलेगा।