उत्तराखंड: उत्तराखंड के डेयरी क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिलने जा रही है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि उत्तराखंड सहकारी दुग्ध संघ (UCDF) और टाटा कंज्यूमर्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच ‘बद्री गाय घी’ और ‘पहाड़ी घी’ के विपणन के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
MoU पर हस्ताक्षर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समझौते के बाद ‘आंचल’ ब्रांड के उत्पादों की पहुंच देश के कोने-कोने तक होगी। बताया कि टाटा के साथ हाथ मिलाने से ब्रांड की वैल्यू बढ़ेगी और पहाड़ी उत्पादों को बड़ा बाजार मिलेगा। वहीं अगले 6 महीनों में सभी दुग्ध संघों में ईआरपी (ERP) प्रणाली लागू कर दी जाएगी, जिससे दूध के उत्पादन से लेकर मार्केटिंग तक की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी हो जाएगी। बताया कि सितारगंज में दुग्ध चूर्ण और आइसक्रीम संयंत्र लगाए जा रहे हैं। साथ ही प्रदेश में 5 नए बद्री गाय ग्रोथ सेंटर स्थापित किए जाएंगे।