फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। बाॅलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की बहुचर्चित हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ रिलीज हो गई है। जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
फिल्म का कलेक्शन
रिलीज के महज तीन दिनों के भीतर फिल्म ने अच्छी कमाई की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हुई। भारत में फिल्म ने रविवार को जबरदस्त उछाल देखा। फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू, परेश रावल और मिथिला पलकर जैसे सितारों की मौजूदगी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में मदद की है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, रविवार (19 अप्रैल) को फिल्म ने ₹23 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिससे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई ₹58 करोड़ तक पहुँच गई है। सैकनिल्क के अनुसार, ‘भूत बंगला’ ने गुरुवार को पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ रुपये कमाए। शुक्रवार को 12.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की और इसके बाद शनिवार को 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं रविवार को 23 करोड़ का कलेक्शन किया।
• भूत बंगला (3 दिन): ₹95 करोड़+ (वर्ल्डवाइड)
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 3 दिनों में वर्ल्डवाइड बनाया यह रिकॉर्ड