आज 22 अप्रैल 2026 है। आज 22 अप्रैल 2026 को पहलगाम आतंकी हमले (22 अप्रैल 2025) की पहली बरसी है। जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों के समूहों पर हमला कर दिया था। इस घटना से पूरा देश स्तब्ध था।
आतंकवादी हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल 22 अप्रैल को पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में घूमने आए सैलानियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। आतंकियों ने लोगों से नाम और धर्म पूछकर महिलाओं और बच्चों के सामने गोली मारी थी। इस हमले के बाद देशभर में आक्रोश बढ़ गया था। बाद में बाद में भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर अभियान चलाकर करारा जवाब दिया।
पीएम ने दी श्रद्धांजलि
इस मौके पर आज पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों को याद करते हुए कहा कि उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा। आतंकवादियों के घिनौने मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।