उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव के आसार, आज इन जिलों में बारिश की संभावना

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर उत्तराखंड में बारिस को लेकर भी अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या गर्जना के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।