उत्तराखंड होमगार्ड भर्ती: 920 पदों पर सीधी भर्ती का रास्ता साफ, इस दिन जारी होगा विज्ञापन





उत्तराखंड: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखंड ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 920 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए रोस्टर जारी कर दिया है।


रोस्टर जारी


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यालय ने सभी जिला कमांडेंट को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया निम्नलिखित तिथियों के अनुसार संचालित की जाएगी।

• ​विज्ञापन जारी होने की तिथि: 30 अप्रैल, 2026

• ​अखबारों में प्रकाशन की तिथि: 01 मई, 2026

• ​आवेदन की अंतिम तिथि: 22 मई, 2026