अल्मोड़ा: भक्ति और उल्लास के साथ खत्याड़ी में मां मलवटी देवी की हुई प्राण प्रतिष्ठा, निकली भव्य कलश यात्रा, उमड़ी भीड़




अल्मोड़ा: ग्राम पंचायत खत्याड़ी में मां मलवटी देवी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर क्षेत्र में  भक्ति का माहौल रहा।


निकली भव्य कलश यात्रा


इस विशेष उपलक्ष्य में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक पहाड़ी वेश-भूषा में सज-धज कर भाग लिया। कलश यात्रा का शुभारंभ मल्ली खत्याड़ी से हुआ। सिर पर पवित्र कलश धारण किए महिलाएं जयकारे लगाते हुए रामलीला मैदान तिनारा, लोअर मालरोड और न्यू इंद्रा कॉलोनी होते हुए सिमकनी मैदान पहुंचीं। सिमकनी मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में पवित्र जल भरा गया, जिसके बाद यात्रा पुनः मंदिर परिसर लौटकर संपन्न हुई।

मंदिर परिसर पहुंचने के उपरांत मुख्य पुरोहित पंडित विजय जोशी और अन्य आचार्यों ने विधि-विधान और शास्त्रोक्त परंपरा के साथ कलश स्थापना कराई।


रहें उपस्थित


इस दौरान मां मलवटी माता, भगवान गणेश, गोल्ज्यू महाराज, नरसिंह देवता, कलूवा देव की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान में ग्राम प्रधान कमला कनवाल, जिला पंचायत सदस्य ममता कनवाल, बसंत सिंह, चंदन सिंह, पूरन सिंह, अमित कनवाल, राजेंद्र सिंह, राम सिंह, सुंदर सिंह, दीवान सिंह कनवाल, गोविंद सिंह, देव सिंह समेत आनंदी देवी, कमला देवी, जीवंती देवी, उमा देवी और देवकी देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।