मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बरकरार है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के लिए वर्षा व ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों जैसे नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं मैदानों में बारिश के साथ हवा का जोर ज्यादा देखने को मिल सकता है। 13 जिलों पर मौसम विभाग की कड़ी नजर है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश व बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।